लोकसभा चुनाव खत्म क्या अब होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार ।

उत्तराखण्ड़ में लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज होने लगी है ।  इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। नई सरकार भी बन गई है। इसके साथ ही अब प्रदेश धामी कैबिनेट का विस्तार की चर्चाएं भी  तेज हो  रही हैं। मोदी सरकार गठन के बाद अब धामी सरकार के मंत्रियों के रिक्त पदों को भी जल्द ही भरने की संभावना जताई जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद धामी सरकार के मंत्रिमंडल में आठ कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई थी ।  कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद एक और पद खाली हो गया था जिसे मिलाकर अब धामी कैबिनेट में चार पद रिक्त पड़े हैं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पास 29 विभाग हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पास 10 विभाग, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल 7 विभाग और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के पास 4 विभाग हैं। और  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास 9 विभाग, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास 4 विभाग, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पास 6 विभाग और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पास 4 विभाग हैं देखा जाए तो सबसे ज्यादा विभागों का बोझ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास है। जो रिक्त पड़े हैं उन्हें भरने का पूरा विशेषाधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने ऊपर से कुछ विभागों का बोझ कम कर सकते हैं और जो मंत्री मंडल में रिक्त पद पड़े हैं उन्हें भर सकते हैं। धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल के पद खाली पड़े हैं। लेकिन अब ऐसे में जनता ने जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी को पांचों लोकसभा सीट जीता कर दी है।

तो अब देखने वाली बात होगी कि राज्य में मंत्रिमंडल के पद रिक्त पड़े हैं उन्हें सरकार कब तक भरती है।शीशपाल सिंह बिष्ट ने भाजपा पर पांच करते हुए कहा कि भाजपा में एक अनार सौ बीमार वाली कहावत है भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और भाजपा में गजब अंतर्द्वंद है इसलिए 2 साल से पद भरे नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस के बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता कमलेश नमन का कहना है कि ये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हमारी सरकार का आपसी मामला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास कार्य को लेकर संजीदगी से कम कर रहे हैं। हो सकता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्दी मंत्रिमंडल के रिक्त पद पड़े हैं उन्हें भर दें। कमलेश रमन ने कहा कि जनता ने इस बार भी कांग्रेस को जो पांचों लोकसभा सीट हराई है उसको लेकर चिंतन मंथन करना चाहिए। हमारी सरकार के बारे में कांग्रेस को नहीं सोचना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता के बयान के बाद भी माना जा रहा है कि जल्द ही धामी कैबिनेट में विस्तार हो सकता है

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime