लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन लंगसी में सड़क का दस मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त ।

बदरीनाथ राष्टीय राजमार्ग लंगसी के समीप मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। सड़क का दस मीटर हिस्सा भी क्षतीग्रस्त हुआ है। हाईवे बंद होने से यहां हज़ारों यात्री फंसे है। एनएच के द्वारा हाईवे को खोलने का कार्य जारी है। यमुनोत्री हाईवे पर भी सात घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

लेकिन यहां आवाजाही जोखिम भरी है। यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बीते शुक्रवार रात्रि में ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़ के आमसोड से लापता हुए वाहन सहित दो युवकों की तलाश जारी है।

पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा पोकलेंड मशीन की सहायता से मलबे को हटाया जा रहा है। वाहन का तिरपाल एवं रास्सा मलबे में दिखने पर  युवकों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime