लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

करणी सेना ने किया ऐलान ठाकुरों की अनदेखी करने वाली भाजपा का होगा बहिष्कार।

रुड़की- कुंवर दलीप सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राजपूत समाज के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर उनका अपमान कर रहे हैं। लेकिन पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ कोई कार्रवाई को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब करणी सेना के पदाधिकारी पूरे देश में घूमकर भाजपा के पक्ष में मतदान न करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपला का टिकट काटने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपला ने राजपूतों पर एक बहुत ही घटिया बयान दिया।

जिससे पूरे राजपूत समाज में रोष है। बीजेपी ने पुरषोत्तम रूपला पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें स्टार प्रचारक बनाया। राजस्थान और गुजरात में राजपूतों ने पुरषोत्तम रूपला के बयान के बिरोध में बड़ी-बड़ी सभाएँ की लेकिन उसके बावजूद रुपाला पर कोई कार्यवाही करने के बजाय प्रदर्शन कर रही राजपूत समाज की माताओं बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हे अपमानित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि रुपाला के बयान के विरोध में जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने बीजेपी कार्यालय को घेरने का आव्हान किया।

तो उन्हें गुजरात की भाजपा सरकार ने पुलिस द्वारा जबरदस्ती गिरफ्तार किया उनकी पगड़ी को सर से गिराने का अनैतिक कार्य किया। देश भर का राजपूत समाज करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पगड़ी को गिराने से बहुत अधिक रोष में है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपला का टिकट काटने की मांग की। दूसरी ओर भाजपा देश भर में राजपूतों को राजनीति से हटाने का षड़यंत्र भी कर रही है जनरल वीके सिंह सहित अनेकों राजपूत नेताओं के टिकट काट दिए गये हैं। इसके अलावा योग्य राजपूत नेताओं को टिकट भी नहीं दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए करणी सेना देश भर में जाकर राजपूतों से अपील कर रही है कि उनके स्वाभिमान से छेड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट न दें।

बाईट- कुंवर दलीप सिंह चौहान (राष्ट्रीय महामंत्री करणी सेना)

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime