लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर करन माहरा और हरीश रावत ने जताई खुशी ।

देहरादून- उत्तराखंड में हुए लोकसभा चुनाव का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुशी और आभार जताया है। करन माहरा ने उत्तराखंड की जनता को और सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को मिले मतों से स्पष्ट है। कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत हासिल होगा।

हरीश रावत ने भी मतदान प्रक्रिया की सफलता का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को हरीश रावत ने शुभकामना दी।

उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया और मतदान के दौरान उत्साह को गुणवत्तापूर्ण बताया। साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिये भी जनता का धन्यावाद किया है ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime