लेटेस्ट न्यूज़
बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए नई उम्मीद|पैक्स सेवा नियमावली 2024 को राज्य कैबिनेट की मंजूरी | ओंकारेश्वर मंदिर में तय की गई मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि,2 मई को खुलेंगे तुंगनाथ धाम के कपाट,19 मई से मद्महेश्वर की यात्रा भी होगी शुरू| | यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के पास हुई दुर्घटनानदी में गिरा पिकअप, 3 लोगों की मौत | मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सालभर में चार अवसर – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी| | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी, 6000 करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले में जांच| | भरसार औद्यानिकी विवि समेत अन्य निर्माण कार्यों को मिली धनराशि| |

जेपी नड्डा ने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया चुनावी जनसभा का आयोजन

उत्तराखंड – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए मसूरी में पहुंचे हैं। वहाँ, उन्होंने टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा में संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया, जबकि महिला मोर्चा की ओर से भी उन्हें विशेष स्वागत मिला। नड्डा ने अपने संबोधन में देवभूमि को प्रणाम किया और विकसित भारत के संकल्प के साथ देश की प्रगति की बात की।

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के प्रगति को चर्चा की, खासकर कोरोना महामारी के समय में सरकार के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के कार्यों की तारीफ की, जैसे कि स्वास्थ्य योजनाएं, डिजिटलीकरण, और ग्रामीण विकास। भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को भी उन्होंने महत्वपूर्ण माना। उन्होंने भारत के गांवों में हो रहे बदलाव की चर्चा की और सरकार की योजनाओं को लोगों के बीमारियों की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिल रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Comment