लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

अवैध खनन कारोबारी प्रशासन पर पड़ रहे भारी, रात के अंधेरे में माफिया कर रहे काला कारोबार

प्रदेश के कई इलाकों में भू-माफियाओं के हौंसले बुलंद है। अवैध खनन कारोबारी प्रशासन पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रूड़की के मंगलौर में अवैध खनन कारोबारी रात के अंधेरे में बेखौफ खनन कर रहे हैं। लेकिन इन पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। खनन माफियाओं का काला कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। रूड़की में अवैध खनन कारोबारी बेखौफ खनन के कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए है। ये खनन बिना किसी परमिशन के रात के अंधेरे में किया जा रहा है। ये कारोबारी हज़ारों घन मीटर मिट्टी को अलग-अलग जगह पर डाल कर खनन कारोबार कर करोड़ों रूपए की चांदी काट चुके हैं। एचआरडीए द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट हो या मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एनएच 58 के किनारे सभी जगहों पर खनन कारोबारियों ने रातों रात मिट्टी का भराव कर प्रशासन को खुली चुनौती दी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime