लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

देहरादून से आदि कैलाश, ओम पर्वत के लिए 15 नवंबर से शुरू होगी हेली सेवा

जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों (बदरी और केदार) के लिए अपनी सेवाएं देने वाली हेली कंपनी रुद्राक्ष एविएशन आगामी 15 नवंबर से भगवान शिव के निवास स्थान आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए अपनी हेली सेवाएं शुरू करने जा रही है। इस सेवा को लेकर सरकार और कंपनी के बीच एक एमओयू भी साइन किया गया है। कंपनी ने हवाई सेवा शुरू करने को आदि कैलाश और ओम पर्वत के ऊपर ट्रायल उड़ान पूरी कर ली है। रुद्राक्ष का एमआई 17 डबल इंजन हेलिकॉप्टर 15 नवंबर से 20 श्रद्धालुओं को लेकर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए उड़ान भरेगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime