लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

गरीब लोगों के विवाह का जिम्मा उठाया गंगोलीहाट विधायक ने

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा से विधायक फकीर राम टम्टा ने एक अच्छी पहल शुरू की है। विधायक टम्टा ने गरीब लोगों के विवाह का जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग सामूहिक विवाह करना चाहते है। उनके लिए उन्होंने लोन के पैसों से होटल बनाया है जिसमें बारात हाल भी मौजूद है। बताया कि इसके लिए उनको उनके कैंप कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा और जिस दिन विवाह की तारीख सुनिश्चित होगी उस दिन उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के बाहर के लोग भी अपना विवाह कर सकते हैं बशर्त उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन की भी कोई फीस नहीं ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि 2018 में उन्होंने इस होटल के लिए लोन लिया था जो 2021 में पास हुआ जिससे उन्होंने आठ कमरे का होटल और एक विवाह हॉल बनाया है। अब वह इसके जरिए गरीबों की मदद करना चाहते हैं।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स