लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी माने जाने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक चम्पावत कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है । उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश मे शोक की लहर फैल गयी है।

वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त थे। उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे। इन दिनों कैलाश गहतोडी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां आज सुबह उनके निधन हो गया। कैलाश गहतोडी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन इन दिनों उन्होंने काशीपुर में ही अपना आवास बना लिया था।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *