लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

लगातार दूसरे महीने सस्ता आएगा बिजली का बिल

लगातार दूसरे महीने बिजली का बिल सस्ता आएगा। यूपीसीएल ने सितंबर माह की फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) दरें घोषित कर दी हैं। इसके तहत बिजली बिल में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी हो गई है। अक्तूबर के बिल में प्रति यूनिट यह छूट मिलेगी

यूपीसीएल हर महीने आपूर्ति के लिए बाजार से बिजली खरीदता है। बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है। अगर निर्धारित से अधिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है।

सस्ती खरीद होने पर प्रति यूनिट उतनी ही कमी कर दी जाती है। यूपीसीएल प्रबंधन ने अगस्त माह में एफपीपीसीए दरों की घोषणा कर दी है। निगम प्रबंधन का कहना है कि अक्तूबर माह के बिजली बिल में इसी हिसाब से छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल डीएस खाती की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई।

पिछले महीने भी यूपीसीएल ने सस्ते दामों पर बाजार से बिजली खरीदी थी। उपभोक्ताओं को सितंबर माह के बिजली बिल में 15 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती बिजली मिली थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दो माह तक यूपीसीएल ने बाजार से सस्ती बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं को उसका लाभ दिया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime