उत्तरकाशी मोरी में भीषण आग की चपेट में आठ मकान रसोई गैस सिलिंडर आग लगने से हुआ हादसा।

उत्तरकाशी- मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण सारे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान भी उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक पुलिस ने आग पर काबू पाया तब तक चार घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। गरीमत रही की घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime