लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह राजकीय विद्यालयों के लिए 749 अतिथि शिक्षकों का चयन किया

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा सभी शिक्षकों को जल्द विद्यालयों में तैनाती मिलेगी। उन्होनें बताया कि वर्ष 2018 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, एलटी और प्रवक्ता के खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया गया था।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता रखने वाले प्रार्थीयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 4200 अतिथि शिक्षकों को अलग-अलग विद्यालयों में खाली पदों पर तैनाती दी गई थी। जबकि 1000 प्रार्थी तैनाती पाने से वंचित रह गए थे।

वर्तमान में राज्य के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रतिनिधी संवर्ग के 749 खाली पदों पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में विषयवार मेरिट सूची तैयार कर उनका चुनाव किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इनकी तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा गुणवता में सुधार आएगा।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime