लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

ईडी दफ्तर में पहुंचे दुर्गेश पाठक केजरीवाल के पीए से हो रही पूछताछ जारी ।

नई दिल्ली- शराब घोटाला मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गेश पाठक को समन जारी किया गया था। और अब उनको ईडी के दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा ईडी ने केजरीवाल के PA (पीए) विभव कुमार से भी पूछताछ की है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार से शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की।

विभव कुमार से जांच एजेंसी द्वारा पहले भी इसी मामले में पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुमार का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को भी मामले की पूछताछ के लिए बुलाया गया है ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime