लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

जनता के लिए इस महीने से खुल जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, यात्रियों को नहीं देना होगा टोल

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद देहरादून से दिल्ली तक का सफर मात्र ढाई घंटे का रह जाएगा। इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का एक खंड जनता के लिए दिसंबर से खोल दिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे इसी साल दिसंबर तक जनता के लिए खोलने की तैयारी है। बता दें कि इसका 75 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है। जो कि अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बांर्डर तक जाता है। इस पूरे हिस्से में पांच प्रवेश और निकास पॉइंट बनाए हए हैं। इसके खुल जाने से यमुनापार में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वेकी सबसे खास बात ये है कि इसमें यात्रियों को टोल नहीं देना होगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime