लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

कांगेस के विधायक ने सीएम धामी को लिखा पत्र और कहा मेरा मानसिक संतुलन खराब है इसकी जांच करायी जाये ।

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात की साथ ही एक पत्र सौंप कर राजेश शुक्ला के टिप्पणी के जवाब में अपना मानसिक संतुलन की जांच उच्च स्तरीय अस्पताल में कराने की मांग की। उन्होंने कहा था कि अगर जांच में उनका मानसिक संतुलन खराब आता है तो सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराया जाए। हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव के दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण में किच्छा के वर्तमान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर टिप्पणी  करते हुये कहा ।

 

कि विधायक तिलक राज बेहड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उनका इलाज दिल्ली के एम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए। इनकी आंखें भी खराब हो गई है. आंखों की भी जांच कराई जाए। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सीएम धामी को सौंपे पत्र में लिखा है कि ‘मैं 5 बार के विधायक रह चुका हूं। इसके पहले मैं प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुका हूं। इस दौरान मैंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम किए।

उत्तराखंड की राजनीति में इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल पहली बार किया गया है. जिससे वो बहुत आहत हुए हैं।’ उन्होंने सीएम धामी से आग्रह किया है कि ‘उनका किसी उच्चस्तरीय अस्पताल में चेकअप कराया जाए. ताकि, जनता के बीच सच सामने आए। उन्होंने कहा कि ‘अगर चेकअप में उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ आता है तो सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराया जाए।

 

इलाज के बाद वो जनता की सेवा कर सकें।’ वहीं, यह पत्र सौंपने से पहले कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने किच्छा में कम्युनिटी हॉल, फायर बिग्रेड स्टेशन के साथ नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime