लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता गोदियाल ने उठाए सवाल

सत्ता और विपक्ष के विधायक जहां वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी करने में एकजुट रहे, वहीं पूर्व विधायक एवं श्रेष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने वेतन-भत्ते बढ़ाने पर सवाल खड़े किए। कहा, विधायकों के वेतन व भत्ते बढ़ाने के लिए नियामक आयोग बनाया जाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार व विधान सभा अध्यक्ष से भी नीतिगत फैसला लेने की मांग की। उन्होंने एलान किया कि विधान सभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्व विधायकों की पेंशन व भत्तों में की गई बढ़ोतरी को नहीं लूंगा।

गोदियाल ने कहा, भराड़ीसैंण में हुए सत्र में सरकार ने विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ाने के लिए विधेयक पारित किया, जिसमें वर्तमान विधायकों के वेतन-भत्तों में 1.15 लाख और पूर्व विधायकों के पेंशन व भत्तों में 10 से 12 हजार की बढ़ोतरी करने की जानकारी दी है।

उन्हेंनें कहा विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को छह से सात हजार मानदेय दिया जा रहा, वहीं आपदा के समय प्रभावितों को सरकार की ओर से दी जाने वाली पांच हजार रुपये की सहायता भी समय पर नहीं मिल रही है। ऐसे समय में विधायकों का वेतन व भत्ते बढ़ाना लोगों को चिढ़ाने वाला निर्णय लिया है।

साथ ही उन्हेनें बताया कि लोगों को विश्वास में लाने के लिए प्रदेश सरकार को विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी करने के लिए नियामक आयोग बनाने की जरूरत है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime