लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक होंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से हरियाणा चुनाव के लिए जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को भी शामिल किया गया है।

छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी अपने बड़े और अहम फैसलों के लिए चर्चाओं में रहे हैं समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बाद अब उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime