लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

मुकेश बोरा से करीबी और रिश्तेदारी इन दो नेताओं के राजनीतिक कॅरिअर पर पड़ी भारी

मुकेश बोरा से करीबी और रिश्तेदारी जिले के दो नेताओं के राजनीतिक कॅरिअर पर भारी पड़ गई। दुष्कर्म के आरोपी का भागने में साथ देना, दोनों की राजनीतिक छवि को कितना नुकसान पहुंचाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन भाजपा की ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेस से निवर्तमान चेयरमैन के खिलाफ विपक्षियों को बैठे बिठाए चुनावी मुद्दा जरूर मिल गया है।धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या, प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र परिहार, भीमताल के निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया पर मुकेश बोरा के भागने में सहयोग करने पर आईपीसी  की धारा 212 (249 बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म के आरोपी का साथ देने के मामले में आरोप लगने के बाद कांग्रेस से जुड़े देवेंद्र चनौतिया और भाजपा से जुड़ीं आशा रानी की मुश्किलें बढ़ना तय हैं, क्योंकि दिसंबर में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है।

बताया जाता है कि मुकेश बोरा भीमताल के निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया की रिश्तेदारी में आता है। इसके कारण देवेंद्र की मुकेश से नजदीकियां थीं। वहीं, दुग्ध संघ अध्यक्ष होने के चलते मुकेश की अपने क्षेत्र में अच्छी पैठ थी। इसी पैठ के चलते मुकेश और आशा राजनीतिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई देते थे। मुकेश बोरा के गिरफ्तार होने के बाद से भाजपा और कांग्रेस में दोनों नेताओं के कॅरिअर को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime