लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई

देशभर में आज रंगों का त्योहार, होली, धूूमधाम से मनाया गया। प्रदेश में भी होली की धूम है। देहरादून में विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में सुबह से ही होल्यारों की टोलियाँ गली-गली घूम रही हैं। ढ़ोल-मंजीरों के साथ लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं। देहरादून में कुमाऊंनी और गढ़वाली खड़ी होली भी खेली जा रही है। बच्चों ने एक-दूसरे का खूब रंग लगाये। पिचकारियों से एक-दूसरे पर पानी फेंका। साथ ही होली के गानों पर खूब मौज-मस्ती की। वहीं, प्रदेश भर में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। राजभवन में भी होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने भी राजभवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम, और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मज़बूत करने का संदेश देता है।

वहीं, मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार होली को पर्यावरण-संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए मनाएं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स