लेटेस्ट न्यूज़
मानसून की पहली बारिश में पहाड़ों पर बढ़ी मुश्किलें, उत्तरकाशी में मलबा आने से हाईवे बाधित, राज्यभर में 38 सड़कें बंद | नैनीताल के रामनगर स्थित रिजॉर्ट में देर रात पुलिस का बड़ा छापा: देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का खुलासा | उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाएं हुईं हाईटेक: एडमिट कार्ड के QR कोड से सीधे पहुंचे परीक्षा केंद्र | रुद्रपुर में ई-रिक्शा अचानक बंद होने का मामला: मोबाइल ऐप के कथित दुरुपयोग से चालकों में चिंता | उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए जल्द आएंगे आउट ऑफ टर्न नौकरी के विज्ञापन, अगस्त-सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के संकेत | क्या नवंबर-दिसंबर 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव? सीएम धामी ने अटकलों पर दिया बड़ा बयान |

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट हुआ घोषित 11वें स्थान पर देहरादून रीजन छात्र ।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

12वीं देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं।

 

बोर्ड के अधीन कई अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी दूसरी बार बोर्ड परीक्षा दी है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime