लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

समंदर बनीं राजधानी की सड़क मूसलाधार बारिश

देहरादून में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जलभराव बड़ी समस्या बनी हुई है। सोमवार को लगातार हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर करीब दो फीट पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

देहरादून में पिछले कई दिनों से रोजाना रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी है। सोमवार को भी दोपहर बाद तेज बरसात शुरू हो गई। बरसात इतनी तेज थी कि सड़कें पानी से लबालब हो गईं।रिस्पना पुल के समीप मुख्य सड़क पर भारी मात्रा में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अजबपुर फ्लाईओवर पर बने अंडरपास में पानी भर गया।

यहां पर कई वाहन फंस गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से वाहनों को बाहर निकाला। हरिद्वार बाईपास में लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। लोगों ने किसी तरह अपने कीमती सामान को खराब होने से बचाया।प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावतजिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ कई दौर की भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, तेज बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें। इसके अलावा आवश्यक न हो तो इस दौरान यात्रा करने से बचें।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime