लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रामनगर के ढेला स्कूल मैदान में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर

रामनगर क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई जारी है,शुक्रवार को ढेला क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में बनी एक अवैध मजार को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया,यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘लगैरकानूनी कब्जों के खिलाफ सख्ती की नीति के तहत की गई.

बताया गया कि विद्यालय के खेल मैदान में बनी यह मजार काफी समय से विवाद का विषय बनी हुई थी,स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत जिला प्रशासन को दी गई थी. इसके बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्वे कराया और शिक्षा विभाग से भी इस पर स्पष्टीकरण मांगा.

प्रशासन की जांच में पाया गया कि मजार अवैध रूप से विद्यालय के परिसर में बनाई गई थी और इसके कोई धार्मिक अवशेष अथवा ऐतिहासिक महत्व के चिन्ह नहीं पाए गए”इसके अलावा कई अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने यह भी आपत्ति जताई थी कि मजार के कारण विद्यालय के वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है और छात्रों की एकाग्रता भी प्रभावित हो रही है.

खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी,इसके बाद प्रशासन ने तय समय पर स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति में बुलडोजर के माध्यम से इस मजार को हटा दिया.

उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ढेला विद्यालय के मैदान से मजार को शांतिपूर्ण तरीके से हटाया गया है, इस कार्रवाई में किसी तरह का विरोध नहीं हुआ और मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी.

उन्होंने आगे बताया कि अब तक रामनगर और आस-पास के क्षेत्रों में 20 से अधिक अवैध मजारों को हटाया जा चुका है,यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सरकारी जमीनों पर गैरकानूनी कब्जों को रोका जा सके.

इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशासन का आभार जताया और कहा कि विद्यालय परिसर को धार्मिक या राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए ताकि छात्रों का मनोवैज्ञानिक व शैक्षिक विकास प्रभावित न हो.

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स