लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

Big Breaking : चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्रोशर का आठ भाषाओं में होगा प्रकाशन

देहरादून । उत्तराखंड चारधाम आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा ब्रोशर का आठ भाषाओं में प्रकाशन किया है।

समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और सचिव पर्यटन के दिशा-निर्देशन पर चारधाम यात्रा को देखते हुए मंदिर समिति ने आठ भाषाओं में ब्रोशर का प्रकाशन किया है।ब्रोशर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली मराठी, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम आदि भाषाओं में प्रकाशित किया है। ब्रोशर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम, श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री यमुनोत्री समेत पंच बदरी पंच केदार और श्री बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी मिलेगी। साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स