लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पवार का बड़ा खुलासा, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण पर उठाए सवाल

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पवार ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान एक सरकारी अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2005 में सरकारी सेवा में नियुक्त इस अधिकारी की संपत्ति अब 100 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। आरोप है कि उसने अपनी ही फर्म के माध्यम से सरकारी विभाग को माल सप्लाई किया और पत्नी के नाम पर फर्म बनाकर उत्तराखंड में बड़ी मात्रा में कृषि भूमि खरीदी।

इसके अलावा, उन्होंने प्रेमचंद अग्रवाल की सिफारिश पर शहरी विकास विभाग में 1.75 लाख रुपये के वेतन पर की गई नियुक्ति पर भी सवाल उठाया। पवार ने सूचना आयोग में कोरम पूरा न होने के कारण 1500 से अधिक लंबित मामलों पर चिंता जताई और सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स