लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

खेत के मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

रुड़की में खेत की मेढ को लेकर आमखेड़ी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव आमखेड़ी में मंगलवार की सुबह सुंदर पक्ष के लोग गांव के ही पास खेत पर गए थे। इस बीच खेत की मेढ को लेकर दूसरे पक्ष ने सुंदर पक्ष से विवाद कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष गांव में आ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने सुंदर पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें आजाद, सुंदर, सेवाराम उर्फ शिवाजी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आननफानन में चारों को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सेवाराम और  सुंदर की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime