बीजेपी ने OBC मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज को पार्टी किया निष्कासित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले मुकदमा दर्ज किया गया।

हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। इसके साथ की कांग्रेस  ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्यराज सैनी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

इसके साथ है काग्रेंस ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के नाम से जाना जाता था। वहां अब आए दिन महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। दसौनी ने कहा कि हरिद्वार में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime