लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिस महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत उसे लेकर हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तर प्रदेश की एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला के खिलाफ मंत्री ने शिकायत की है उस महिला का नाम कल्पना मिश्रा ऊर्फ कल्पना चतुर्वेदी है। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाए हैं कि ये महिला उनका और उनके पति के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही सात लाख रुपए और एक स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष का माला चोरी करने का आरोप भी लगा है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि महिला उनका और उनके पति के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस मामले के सामने आने के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे कल्पना मिश्रा या कल्पना चतुर्वेदी कौन है ?, वो ये सब क्यों कर रही है ? इसी बीच कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट बना है। इस प्रोफाइल के कवर फोटो के रूप में रेखा आर्या की तस्वीर लगाई गई है। वहीं इसमें प्रोफाइल फोटो के तौर पर महिला कल्पना मिश्रा की ही फोटो लगी है।कुछ फोटोस में यही महिला कैबिनेट मंत्री के पति के साथ नजर आ रही है। रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में एक स्वर्ण जड़ति रुद्राक्ष की माला के चोरी होने का आरोप भी लगाया है। कुछ दिनों पहले तक रेखा आर्या रुद्राक्ष की एक माला पहने हुए दिखाई देती थीं। उनकी सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तस्वीरों में भी ये माला दिख रही है। दिलचस्प ये है कि ऐसी ही एक माला कल्पना चतुर्वेदी के गले में भी दिख रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime