लेटेस्ट न्यूज़
Big Breaking : केंद्र मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीएम धामी ने की मुलाकात, प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध | कूड़ा उठान वाहनों को मेयर सौरभ थपलियाल ने दी हरी झंडी | Big Breaking : मुख्यमंत्री धामी ने की धान रोपाई, “हुड़किया बौल” के साथ भूमि, जल और मेघ देवताओं की वंदना | Big Breaking : गैरहाजिर चल रहे 234 बॉन्डधारी डॉक्टरों किए जाएंगे बर्खास्त, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश | Big Breaking : कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम धामी ने हरिद्वार में की तैयारियों की समीक्षा बैठक | सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा |

Big Breaking : मुख्यमंत्री धामी ने की धान रोपाई, “हुड़किया बौल” के साथ भूमि, जल और मेघ देवताओं की वंदना

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित अपने पैतृक गांव नगरा तराई में खेत में उतरकर स्वयं धान की रोपाई की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को महसूस करते हुए अपने पुराने दिनों की यादें भी साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ और संस्कृति के संवाहक भी हैं।” उन्होंने ग्रामीण जीवन की जड़ों से जुड़ते हुए खेतों में हाथ से धान की पौध लगाई और स्थानीय कृषकों से संवाद भी किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया गया। खेत की मेड़ों पर परंपरागत “हुड़किया बौल” गूंजा, जिसके माध्यम से भूमि के देवता ‘भूमियां’, जल के देवता ‘इंद्र’ और छाया के देव ‘मेघ’ की सामूहिक वंदना की गई।

मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल किसानों के साथ जुड़ाव का प्रतीक बनी, बल्कि पारंपरिक कृषि संस्कृति को सम्मान देने का संदेश भी लेकर आई।

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स