लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

नवरात्र पर चहका ऑटोमोबाइल बाजार, दिवाली का बेसब्री से इंतजार,

नवरात्र पर ऑटोमोबाइल बाजार चहक रहा है, जबकि दिवाली अभी बाकी है। बंपर बिक्री और बुकिंग से इस कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले 20 से 30 प्रतिशत तक की अधिक बिक्री होगी। बता दें नवरात्र सीजन की बात करें तो अभी तक विभिन्न कंपनियों की कारों की बिक्री 1000 से ज्यादा हो चुकी है। जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 1200 के पार पहुंच चुकी है। यूं तो साल भर लोग वाहन खरीदते हैं। लेकिन नवरात्र से लेकर दिवाली तक वाहन खरीदने को शुभ माना जाता है। इसी के चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर में नवरात्र से दिवाली तक वाहनों की बिक्री के लिए खास तैयारियां की जाती हैं।

साथ ही जानकारों की मानें तो वाहनों की बिक्री के पिछले कई साल के रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं। चौपहिया वाहनों की बात करें तो नवरात्र में अभी तक रोहन मोटर्स के दो शोरूम में ही माुरति और नेक्सा की 250 से अधिक कारों की बिक्री हो चुकी है। जबकि करीब 375 की बुकिंग हो चुकी है। जो दिवाली तक डिलीवर की जानी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *