लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

एक अक्तूबर से जरूरी नहीं होगी वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस

प्रदेश में सभी मालवाहक वाहनों और सवारी वाहनों की फिटनेस एक अक्तूबर से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (एटीएस) से अनिवार्य नहीं होगी। परिवहन मुख्यालय ने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। कुल 12 में से अभी तक चार एटीएस ही तैयार हुए हैं। लिहाजा, मैन्युअल फिटनेस का विकल्प जारी रहेगा। दरअसल, प्रदेश में वाहनों की फिटनेस के लिए पिछले साल एक अक्तूबर से सभी माल वाहनों की फिटनेस जांच एटीएस से कराने की अधिसूचना जारी हुई थी, जिसे बाद में संशोधित करते हुए मंत्रालय ने इस साल एक अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए इस साल भी यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाएगी।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दो व्यवस्थाएं की हुई हैं। पहली ये कि एक अक्तूबर से वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस होगी और दूसरी ये कि जिन क्षेत्रों में एटीएस तैयार हो जाएगा, उनमें ही ये व्यवस्था लागू होगी। बताया, केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजकर फिलहाल ऑटोमेटिक के साथ ही मैन्युअल फिटनेस जांच जारी रखने की मांग की गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime