लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया परिवार के साथ सेना का जवान गंगा में डूबा ।

ऋषिकेश- लगातार हो रहे है हादसे गंगा में पर्यटकों के डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार को भी परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूब गया। जवान राष्ट्रीय राइफल में तैनात है। वह शादी के बाद परिजनों के साथ घूमने ऋषिकेश आया था। जवान के डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा।

रात होने के बाद एसडीआरएफ ने सर्च अभियान बंद कर दिया। शनिवार को दोबारा सर्च एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर के शुभम नगर, निवासी गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर दो बजे वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहाने लगा। इस दौरान वह नहाते हुए गंगा में काफी दूर तक चला गया। गंगा की तेज लहरों में फंसने के कारण वह ओझल हो गया। सेना के जवान के गंगा में डूबने की घटना के बाद परिजनों ने हल्ला मचाया। उसके बाद गंगा में नहा रहे अन्य पर्यटकों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस को दी। तब एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सेना के जवान शादी कुछ समय पहले ही हुई थी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime