लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

घर से नाराज हुए नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

हरिद्वार-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर घर से नाराज होकर आए नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजवा दिया हैं। घटना को लेकर हर कोई हैरान है। पुलिस के अनुसार घटना बीती रात मंगलवार को करीब 11:05 बजे की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त भाई समीर (16), बहन अलीसवा (14) के रूप में की। दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस की मानें तो मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है।

घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। नाबालिग भाई बहन के आत्महत्या करने से परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएंगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime