लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

केंद्रीय बजट के बाद अब धामी सरकार भी राज्य की बजट की तैयारियों में जुटी

केंद्रीय बजट के बाद अब धामी सरकार भी राज्य के बजट की तैयारियो में जुट गई हे.वही राज्य के बजट में केंद्र की झलक भी देखने को मिलेगी इसके तहत केंद्र की मोदी सरकार ने जिस प्रकार गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तीकरण पर फोकस किया है। प्रदेश की धामी की सरकार का बजट भी इन चार बिंदुओं को केंद्रित करेगा। इसके साथ ही राज्य गठन का रजत जयंती वर्ष होने की वजह से इस वर्ष का बजट कई मायनों में खास रहने वाला है। वही राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया की राज्य का बजट जनकल्याण की अवधारणा पर आधारित होगा। सभी वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस क्रम में 31 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों से संवाद किया गया है। सभी लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। राज्यहित के हर सुझाव को बजट में लाया जाएगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स