लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद मुंख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप।

नई दिल्ली- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुंख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने यह कहा कि उन्हें दुःख हुआ। उन्हें वह सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जो कट्टर अपराधियों को भी मिलती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गलती क्या है? उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। मानो आपने देश के सबसे बड़े आतंकवादियों में से एक को पकड़ लिया हो। उन्होंने पीएम मोदी के काम की प्रशंसा की और यह संदेश दिया कि अरविंद केजरीवाल जो ‘कट्टर ईमानदार’ हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

मान ने कहा,’जब मैंने पूछा कि वह कैसा काम कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मेरे बारे में भूल जाओ, मुझे बताओ कि पंजाब में चीजें कैसे चल रही हैं। क्योंकि हम ‘काम’ की राजनीति करते हैं। आप एक अनुशासित समूह है, हम सभी एक साथ हैं और खड़े हैं अरविंद केजरीवाल के साथ दृढ़ रहें। जब चार जून को नतीजे घोषित होंगे। तो आम आदमी पार्टी एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime