लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

अभिनेता चंकी पांडे ने किए बाबा नीम करौली के दर्शन, शूटिंग के लिए पहुंचे हैं हल्द्वानी ।

हल्द्वानी – अभिनेता चंकी पांडे अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के लिए हल्द्वानी आए हुए है। ऐसे में वो बाबा नीम करौली के दर्शन करने भी पहुंचे। मंदिर में अभिनेता को देखकर गार्ड ने भी चंकी के साथ सेल्फी ली। अभिनेता को देख वहां उनके फैंस की भीड इक्कट्टा हो गई।

खबरों की माने तो अभिनेता ने बताया की उन्होंने पहली बार नीम करौली बाबा के दर्शन किए। बाबा का रमणीय स्थल है।साथ ही उन्होंने ये भी कहा की अगर बाबा की कृपा रही तो वो जल्द ही दोबारा बाबा के दर्शन करने आएंगे।

अभिनेता ने बताया की वो उत्तराखंड शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। हल्द्वानी में अभिनेता वेब सीरीज की शूटिंग करने आए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बाबा के चमत्कारों के बारे में उन्होंने सुना था। उन्हें किसी ने बताया की बाबा का धाम यहां से बेहद नजदीक है। तो वो दर्शन करने के लिए चले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *