लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला युवक देर रात बिजनौर से गिरफ्तार

उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाला युवक आरिफ पुलिस ने देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली।

इसके बाद युवक को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे चमोली लाया जा रहा है। पहले उसका मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर नंदानगर बाजार आज भी बंद है। नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह नाई का काम करता है।
जिसके चलते आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला। साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी सर्वेश पंवार मौके पर पहुंचे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime