लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

केदारनाथ विधनसभा में आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने केदारनाथ उपचुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बता दें केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस मैदान में उतर गई है। इस चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

आपको बता दें कि उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती प्रत्याशियों को लेकर आम लोगों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्याशियों का पैनल हाई कमान को भेजेगा। कांग्रेस में केदारनाथ विधानसभा चुनाव में टिकट के कई दावेदार हैं। अब देखना होगा कि पार्टी किसे टिकट देती है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime