लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

बदरीनाथ के नए नायब रावल का चयन, केरल के 25 वर्षीय सूर्यराग आज संभालेंगे पदभार

बदरीनाथ धाम में 25 वर्षीय सूर्यराग नए नायब रावल होंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने टिहरी रियासत के राज परिवार की सहमति से खाली चल रहे । नायब रावल पद पर सूर्यराग का चयन किया। बीते शुक्रवार को देहरादून पहुंच कर नवनियुक्त नायब रावल ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजय अजेंद्र से मुलाकात की। आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर सूर्यराग नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे। बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बीकेटीसी ने नायब रावल अमरनाथ केवी नंबूदरी को रावल पद पदोन्नति दी।जिससे नायब रावल पद पर खाली हो गया था। बीकेटीसी ने इस पद पर चयन प्रक्रिया शुरू कर केरल से इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए। शैक्षिक योग्यता व अन्य अहर्ताओं पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग का इस पद के लिए चयन किया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजय अजेंद्र से नवनियुक्त नायब रावल को बधाई दी

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime