लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता गोदियाल ने उठाए सवाल

सत्ता और विपक्ष के विधायक जहां वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी करने में एकजुट रहे, वहीं पूर्व विधायक एवं श्रेष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने वेतन-भत्ते बढ़ाने पर सवाल खड़े किए। कहा, विधायकों के वेतन व भत्ते बढ़ाने के लिए नियामक आयोग बनाया जाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार व विधान सभा अध्यक्ष से भी नीतिगत फैसला लेने की मांग की। उन्होंने एलान किया कि विधान सभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्व विधायकों की पेंशन व भत्तों में की गई बढ़ोतरी को नहीं लूंगा।

गोदियाल ने कहा, भराड़ीसैंण में हुए सत्र में सरकार ने विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ाने के लिए विधेयक पारित किया, जिसमें वर्तमान विधायकों के वेतन-भत्तों में 1.15 लाख और पूर्व विधायकों के पेंशन व भत्तों में 10 से 12 हजार की बढ़ोतरी करने की जानकारी दी है।

उन्हेंनें कहा विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को छह से सात हजार मानदेय दिया जा रहा, वहीं आपदा के समय प्रभावितों को सरकार की ओर से दी जाने वाली पांच हजार रुपये की सहायता भी समय पर नहीं मिल रही है। ऐसे समय में विधायकों का वेतन व भत्ते बढ़ाना लोगों को चिढ़ाने वाला निर्णय लिया है।

साथ ही उन्हेनें बताया कि लोगों को विश्वास में लाने के लिए प्रदेश सरकार को विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी करने के लिए नियामक आयोग बनाने की जरूरत है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime