लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई अब तक एक की मौत आठ घायल।

उत्तरकाशी डबरानी के पास गंगोत्री हाईवे में अचानक चट्टान टूट गई जिसके नीचे कई लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची जानकारी के अनुसार डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है। जिस जगह से चट्टान टूटी है।  सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी। अभी तक एक मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। हादसे के खबर मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है।

 

गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य काम जारी है। पूरी तरह मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। टीम घटना स्थल पर पहुंचे। हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि डबराणी हादसे के कुल आठ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। कोई भी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime