लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मलिन बस्तियों पर विपक्ष के आरोप पर मंत्री जोशी का जवाब 2016 से पहले बसे लोगों को घबराने की जरूरत नही है।

सरकार के जवाब में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 2016 से पूर्व बसे बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का कार्य धामी सरकार गंभीरता पूर्वक कर रही है, जिसमें बस्तियों में निवासरत लोगों के आशियानों को टूटने से बचाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2018 में बस्तियों को हटाने के आदेश भाजपा सरकार ने नहीं, बल्कि उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के लिए दिए थे। उन्होंने इस प्रक्रिया को संभालते हुए बस्तियों के नियमितीकरण मामले में जनपद स्तर से सूचनाओं के संकलन की कार्रवाई को गतिमान बताया।

उन्होंने संकल्प जताया कि सरकार बस्तियों के नियमितीकरण को पूरा करेगी और किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देगी, लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में न आने की अपील की।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime