लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड में बदला मौसम कई स्थानों पर हुई झमाझम बारिश ।

राज्य में बुधवार शाम को  मौसम ने अचानक  करवट बदल ली।  कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। कुमाऊं के कई क्षेत्रों साथ ही  देहरादून और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं बारिश हुई। बारिश होने के बाद से तापमान में कमी दर्ज की गई है। बारिश होने के कारण लोगों कों गर्मी से राहत मिल गई है। बुधवार को मौसम का मिजाज  बदला और कुमाऊं में जमकर बारिश हुई। आज भी कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।

बारिश होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदल गया है। दोपहर बाद हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से उमस से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा।

 

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही निचले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। मैदानी इलाकों की बात करें तो आकाशीय बिजली चमकने के साथ आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime