लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

जहां हुआ विधायक के भाई और भांजे के खिलाफ केस दर्ज ।

अल्मोड़ा-रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई और भांजे के खिलाफ ग्राम प्रधान के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में राज्य मंत्री कैलाश चंद्र पंत भी पीड़ित के पक्ष में आए और उनके साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की वकालत की। जांच शुरू की गई है और उपयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है। ग्राम मिचोली, पोस्ट सीम निवासी संदीप खुलबे ने बीते दिन मंगलवार भतरौंजखान थाने मे तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि पीपलमंडी से भतरौंजखान पहुंचने पर विधायक के भाई सतीश नैनवाल और उनके भांजे संदीप बधानी ने रामनगर रोड स्थित वैल्डिंग की दुकान के ठीक सामने उसकी गाड़ी को रोका और बाहर खींचकर उसे बुरी तरह मारा वहीं उन्हे जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तो दूसरे दिन पीड़ित के पक्ष में दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की वकालत की।

इस दौरान थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। आखिरकार दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर पीड़ित और दर्जा राज्य मंत्री पंत अपने समर्थकों के साथ वहां से रवाना हुए। दूसरे पक्ष ने भी प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष जीआर गोला ने कहा कि प्रधान की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार और हमारी पार्टी का विधायक होने के बावजूद भी जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम जनता का अच्छा संदेश नहीं जाएगा। कहा मुझे खुद पीड़ित के पक्ष में थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करनी पड़ी। मामला ऊपर तक ले जाऊंगा। भाजपा के शासन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी चाहे ऐसा करने वाला पार्टी से ही जुड़ा क्यों न हो।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime