लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

टिहरी के पिपलोगी गांव में 12 साल की बच्ची पर गुलदार ने किया हमला ।

टिहरी गढ़वाल- प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पिपलोगी में बीते शुक्रवार रात को एक बच्ची पर हमला हुआ। मनबोध सिंह बिष्ट की 12 वर्षीय बालिका अपने घर जा रही थी, जब उस पर गुलदार ने हमला किया। बच्ची का शोर मचाने पर गुलदार घबरा गया और वह भाग गया। इसके बाद बच्ची के चाचा धनबीर सिंह और ग्रामीणों ने उसे स्कूटी से CHC चौण्ड लम्बगांव ले जाया। जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार किया। बालिका को टिटनस व रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

लेकिन एक और इंजेक्शन की आवश्यकता थी जो उपलब्ध नहीं था। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बच्ची को घर भेज दिया गया। लेकिन उसके परिजन हायर सेंटर ले जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस टीम और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की है।और बालिका के परिजनों को मदद का भरोसा दिया है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि गांव में कैमरे और पिंजरे लगाए जाएंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime