300x250 (Top)

25.92 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र से कुमेरिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 25.920 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

 

पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 6.48 लाख रुपये आंकी है। मामले में बिल्ला सिंह निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) और आशीष सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स