लेटेस्ट न्यूज़
देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट, नौकर पर परिवार को नशीला पदार्थ देने का आरोप | काशीपुर-रामनगर रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात बाइक सवार की मौत | रामनगर नगर पालिका में कमिश्नर दीपक रावत का औचक छापा: स्टोर में मिला भारी हिसाब-किताब, ईओ का वेतन रोका और मुकदमे के आदेश | उत्तराखंड: राहत भरी खबर; केदारनाथ यात्रा फिर हुई शुरू, चीरबासा में रास्ता साफ होने के बाद गौरीकुंड से पैदल यात्रियों की आवाजाही बहाल | डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बड़ा बवाल: समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार, एनएसयूआई पर कार्रवाई को लेकर संग्राम | उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 पर्वतारोही सुरक्षित बाहर निकाले गए, CM धामी ने ली स्थिति की जानकारी |

देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट, नौकर पर परिवार को नशीला पदार्थ देने का आरोप

भाजपा पार्षद

देहरादून। बल्लीवाला चौक के पास नाथ वाटिका क्षेत्र में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर लूट की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि घर में काम करने वाले नेपाल मूल के घरेलू सहायक ने परिवार के सदस्यों को भोजन में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए और आरोपी अपने साथियों के साथ घर में लूटपाट कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, घरेलू सहायक को करीब 20 दिन पहले पार्षद की बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए काम पर रखा था। आरोप है कि मंगलवार रात उसने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मामले का पता चला।

घटना में भाजपा पार्षद अमिता सिंह की तबीयत ज्यादा खराब बताई गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पति महिपाल सिंह और बेटे की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार घरेलू सहायक के साथ कुछ अन्य लोग भी वारदात में शामिल हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और लूटे गए सामान का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स