भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज

Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिन के दौरे पर देहरादून एयरपोर्ट शाम 4:35 बजे पहुंचेंगे । वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला देहरादून दौरा है। इसे लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे के पहले दिन ही वह दो अहम बैठकें करेंगे। शुक्रवार सुबह नितिन नवीन सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूरी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे और परिवार से मिलेंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल पहुंचेंगे, जहां अलग-अलग बैठकों का दौर शुरू होगा। सबसे पहले सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे।शाम 4 बजे महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी टीम और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी बैठक होगी।

शाम को वह ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होंगे और संतों से संवाद करेंगे। दौरे के अंतिम दिन शनिवार को नितिन नवीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद गढ़ी कैंट के डाकरा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के घर जलपान करेंगे और बूथ समिति की बैठक में शामिल होंगे।

सुबह 11 बजे वह सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शनिवार शाम 4:35 बजे वह देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स