चार धाम यात्रा से पहले हरिद्वार में फूड सेफ्टी सख्त

चार धाम यात्रा

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियों में जुटा है।

श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए विभाग द्वारा होटल, ढाबों और खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जगह-जगह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें होटल, ढाबों और खाद्य विक्रेताओं के यहां नियमित जांच कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों एफएसयू (फूड सेफ्टी यूनिट) के साथ भी संयुक्त निरीक्षण किया गया है और लगातार सैंपलिंग की जा रही है, ताकि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

ये भी पढ़े : PM मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस का सवाल

महिमानंद जोशी ने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। साथ ही उच्च अधिकारी भी समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार पहले से ही सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दे रही है।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स