लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

PM मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस का सवाल

PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का देहरादून में स्वागत है, लेकिन प्रदेश की जनता उनसे कुछ अहम मुद्दों पर जवाब की उम्मीद कर रही है।

गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की मौजूदा स्थिति, केदारनाथ मंदिर में कथित सोना चोरी मामले और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी अपनी बात रखनी चाहिए।

कांग्रेस ने उठाए प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पहले उत्तराखंड के “पानी और जवानी” को लेकर जो वादे किए गए थे, उन पर भी जनता जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान इन मुद्दों पर भी दो शब्द जरूर बोलें।

गोदियाल ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं से जुड़ा विषय है। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले प्रदेश में कई मुद्दे चर्चा में हैं और जनता चाहती है कि राष्ट्रीय स्तर से इन पर स्पष्ट संदेश दिया जाए।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *