लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने एक शैक्षिक कैलेंडर के बारे में बताया कि इसके अनुसार 20 अप्रैल को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर्स छात्र-छात्राओं में हर ब्लॉक से 5 से 10 छात्र छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा, जिसका रोडमैप बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने नकल विहीन परीक्षा की भी बात कही। उन्होंने आगे कहा कि जो छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में एक या दो विषय में फेल रहते हैं, उनको इसी वर्ष उन विषयों पर परीक्षा देने का मौका भी दिया जाएगा, जिससे उनका साल खराब ना हो।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स